श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी के गौरस एवं कराहल मंडल में आज मंगलवार को दोपहर 03 बजे मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में विशेष निगरानी रखने हेतु प्रशिक्षित किया गया।