कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में थाना पश्चिम शरीरा, करारी, महेवाघाट सहित अन्य थानों की पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।