राजातालाब: राजातालाब थाने में अधिवक्ता व उनके भाई से की गई अभद्रता के विरोध में ACP कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
वाराणसी के राजातालाब थाना में अधिवक्ता और उनके भाई से पुलिसकर्मी द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को11बजे अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। तहसील परिसर स्थित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।