राजातालाब: इंटर कॉलेज में बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, मुकदमा दर्ज
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए गुरुवार 10बजे कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। युवक का कहना है कि कुछ लोगों ने स्कूल में बाबू की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पैसे लिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।