राजातालाब: देहली विनायक तालाब के सुंदरीकरण कार्य का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड में हरिहरपुर (टेकरिया) स्थित देहली विनायक तालाब के सुंदरीकरण कार्य का मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बुधवार दोपहर बाद 2बजे को निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेई सतीश विश्वकर्मा और ठेकेदार अशोक राय से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। सीडीओ ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया।