नावानगर: नावानगर, केसठ एवं चौगाई प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ होली का त्योहार
नावानगर, केसठ व चौगाई प्रखंड क्षेत्र में सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच होली का त्योहार संपन्न हो गया। परंपरा के अनुरूप लोगों ने अपने से बड़ों के पैर पर गुलाल चढ़ा आशीष लिया, तो वहीं छोटों को गुलाल लगा त्योहार की मर्यादा को सार्थक बनाया। इधर होली की त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थे। गश्ती दल पूरे दिन गांवों में गश्त करते रहे।