शाहबाद: पठकाना के मेडिकल कारोबारी ने आसपास के कुछ लोगों पर साजिशन क्षति पहुंचाने का लगाया आरोप
शाहाबाद कोतवाली के पठकाना मोहल्ले के रहने वाले मेडिकल कारोबारी सोमेंद्र मिश्रा ने आसपास के ही चार लोगों पर सीसीटीवी कैमरा को क्षति पहुंचाने एवं एक साजिश के तहत गोदाम को क्षति पहचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कारोबारी ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे बताया उपरोक्त लोग जान माल की धमकियां दे रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं।