बदायूं: बदायूं के वनकोटा व रोटा गांव के बीच नीलगाय से टकराकर दवा लेने जा रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | May 5, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगरिया गांव के रहने वाले 52 वर्षीय अमरपाल पुत्र रामचंद्र बाइक द्वारा अपनी पत्नी मायादेवी की दवा लेने वनकोटा गांव जा रहे थे। तभी मंगलवार ढाई बजे के आसपास वनकोटा व रोटा गांव के बीच नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।