दूनी के लघु सिंचाई परियोजना के मोती सागर बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने को लेकर सोमवार को डाक बंगले में एसडीओ रूबी अंसार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंगलवार को शहर खोलने का निर्णय लिया गया। बांध के सहायक अभियंता के.के. मीना ने बैठक में बताया कि 17 फीट की भराव क्षमता वाले बांध से कल नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।