सफीपुर: उन्नाव में आंधी-तूफान से बुजुर्ग की मौत, झोपड़ी पर गिरा विशालकाय पेड़, मलबे में दबा, 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Safipur, Unnao | Jun 9, 2026 उन्नाव के सफीपुर तहसील क्षेत्र में सोमवार को देर रात 11:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। भिनकीपुर गांव में एक बड़ा पेड़ झोपड़ी पर गिरने से 70 वर्षीय झूरी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वह झोपड़ी में सो रहे थे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तूफान से कई पेड़, बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए