ओबेदुल्लागंज में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 3, खिल्लीखेड़ा में लोगों ने लगातार दूषित पानी पीने की शिकायत की है। गुरुवार को कांग्रेस नेता परेश नागर ने नगर परिषद में महिलाओं और युवाओं के साथ मिलकर वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।