बलिया: रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की हुई मौत
Ballia, Ballia | May 23, 2026 फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की देररात दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक से रसड़ा की तरफ से बक्सर की ओर जा रहा था।