म्योरपुर के देवरी गांव निवासी राम किशुन के अनुसार उसकी 32 वर्षीय पत्नी सविता देवी रात में खाना खाकर अपने बच्चों के साथ सोने चली गई थी। सुबह काफी देर तक न उठने पर जब उन्होंने पत्नी को जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गई।