सुसनेर: ग्राम मोडी में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से बकरी चराने गई नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रविवार की दोपहर 12 बजे सोयत रोड स्थित थाने से हेडमोरिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि ग्राम मोडी की रहने वाली नवविवाहिता नानीबाई, पिता प्रभुलाल, रोजाना की तरह गांव के पास बकरी चराने गई हुई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतिका के शव का पीएम सिविल अस्पताल में किया गया है पुलिस ने मर्ग कायम किया है।