पन्ना: 2.5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: पन्ना पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा वन अमले पर हमले का मुख्य आरोपी!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के मामले में फरार चल रहे 2.5 हजार रुपये के इनामी आरोपी शोलू पाण्डेय को पुलिस ने ग्वालियर से धर दबोचा है।