ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे में दसवीं मोहर्रम पर निकला जुलूस, अजादारों ने किया जंजीर का मातम
ऊँचाहार कस्बे में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया, जुलूस की शुरूआत इमामबाड़े से हुई, खरौली रोड स्थित चौक पर अजादारों ने जंजीर का मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।इस दौरान ईरान के राष्ट्र प्रमुख सैयद अली खामनेई की हत्या के विरोध में अजादारों ने अमेरिका के विरोध में नारेबाजी की।कर्बला में जुलूस का समापन हुआ।इस दौरान भारी पुलिस मौजूद रही।