सहारनपुर: सहारनपुर में चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट वायरल, चिलकाना क्षेत्र में लोगों ने जताया गुस्सा, जांच शुरू
सहारनपुर में चलती कार पर खड़े होकर स्टंट करने का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे सामने आए इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में एक युवक कार के चारों दरवाजे खोलकर उसके ऊपर खड़ा नजर आ रहा है, जबकि कार सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला थाना चिलकाना क्षेत्र का है