बेगूसराय: बेगूसराय के सदर अस्पताल का लापरवाही आया फिर सामने कैदी को इलाज के लिए नहीं मिला स स्ट्रेचर गोद में ले जाने को हुए मजबूर
बेगूसराय सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। अस्पताल से सामने आई तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। एक तरफ अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर पर सामान ढोया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ कोर्ट में बेहोश हुए एक कैदी को अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी अपनी गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड तक ले जाने को मजबूर दिखे।