हसनपुरा: उसरी बुर्जुग में हुई मारपीट का मामला, 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी गुड़िया देवी पति संजय यादव ने स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि अपने निजी जमीन पर मिट्टी गिरवा रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग मेरे जमीन पर आकर बैठकर शराब, गांजा पीने रहे थे। इतने पर मैं मना किया तो गाली देते हुए मारपीट की।