राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ प्रभारी कलेक्टर श्यामबीर की अध्यक्षता में जिला यातायात सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसपी अमित कुमार तोलानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी ने 21 नवंबर से सभी दो पहिया वाहन चालक शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को हेलमेट लगाकर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए।