दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना का निर्माण कार्य तेज़ गति से जारी है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे भी विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य चलता हुआ नजर आया। लॉन्चर मशीन की सहायता से सुपर स्ट्रक्चर लॉन्चिंग का काम किया जा रहा था। देर रात तक जारी निर्माण कार्य से परियोजना को समय पर पूरा करने की दिशा में तेजी दिखाई दे रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने