नगरोटा बगवां: बगली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बुधवार को मिली जानकारी अनुसार बगली में सड़क हादसे में घणा निवासी विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले शाहनवाज ने उन्हें टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।