कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील में पानी के लिए तरसे फरियादी, भीषण गर्मी में तहसील परिसर में भी नहीं है पानी
कटनी जिले की रीठी तहसील में इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंच रहे फरियादियों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय में राजस्व केस, नामांतरण, बंटवारा और अन्य कार्यों के लिए रोजाना पहुंचने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के लिए न तो वाटर कूलर की व्यवस्था है और न ही मटके रखे गए हैं।