करनाल: मेरठ रोड स्थित DFSC व सीएम फ़्लाइंग ने PV फूड राइस मिल में मारा छापा, हजारों क्विंटल चावल कम पाए जाने पर केस दर्ज
Karnal, Karnal | Feb 9, 2024 सरकार द्वारा राइस मिल को दिए गए धान का चावल बनाने में राइस मिल मालिकों द्वारा चावल खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया । तरावड़ी के पास स्थित PV फूड राइस मिल में हजारों क्विंटल चावल जो कि सरकार को वापिस देना था उसको डकार लिया । वीरवार को जब करनाल DFSC की टीम व सीएम फ़्लाइंग टीम ने छापा मारकर चैक किया तो हेरा फेरी पकड़ी गई केस दर्ज कर जांच शुरू।