करनाल: शहर के मध्य बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के निर्देश, जिला सचिवालय में
उपायुक्त ने अधिकारियों की ली बैठक
Karnal, Karnal | Feb 9, 2024 उपायुक्त अनीश यादव ने शहर के मध्य 112 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों और पुल निर्माण करने वाली केसीसी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य , बीएसएनएल, बिजली विभाग के अधिकारियों को पानी, सीवरेज लाईन, टेलीफोन और बिजली तारों को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिये।