लोहरदगा: गंगा दशहरा पर लोहरदगा के बड़ा तालाब में भक्ति और आस्था का संगम, 10 कुंवारी कन्याओं की आरती होगी मुख्य आकर्षण
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 26 मई को लोहरदगा शहर का बड़ा तालाब एक बार फिर श्रद्धा और सनातन संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है। भव्य गंगा आरती को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है और आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार शाम लगभग 4 बजे बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 10 कुंवारी कन्याओं द्वारा...