सूरजपुर: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बीरपुर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
देशभर में चल रहे "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तहत ग्राम बीरपुर में मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े द्वारा घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना तथा गौ संरक्षण के लिए सशक्त और ठोस कानून बनवाना है। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हस्ताक्षर किए और अभियान को समर्थन दिया।