लोहरदगा: लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर किया उद्घाटन, 8 टीमें शामिल
लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम मैदान में रविवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर किया,खबर लिखे जाने तक शाम लगभग 7:00 बजे भी मैदान में फुटबॉल मैच जारी थे।