ज़मीन के सौदे में हुई 67 लाख की बड़ी धोखाधड़ी ने एक और अन्नदाता की बलि ले ली। जिले के किसान सालगराम यादव ने दबंगों के डर और समाज में इज्जत जाने के गम में कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले किसान ने एक झकझोर देने वाला वीडियो जारी किया, जिसमें वह बिलखते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है।