कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मल्हार स्मृति मंदिर में साहित्यिक गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस एवं मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसी भी शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाना है।