ब्यावरा: रेलवे ट्रैक पर फंसी पिकअप, एक्सप्रेस ट्रेन ने उड़ा दिए परखच्चे, ब्यावरा में खड़ी रही ट्रेन
ब्यावरा में रुठियाई मक्सी रेलवे ट्रैक पर जलालपुरा फाटक के पास भिंड रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक पिकअप वाहन आ गया। इस हादसे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस ने जानकारी देते हुए सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि हादसे की बाद पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।