भानपुरा: भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने 120 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो तस्कर को गिरफ्तार किया
भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में की जा रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए ट्रक से 120 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में यह करवाई कि गई।