विदिशा नगर: बालाजी एनक्लेव के पास हनुमान मंदिर पर अतिक्रमण के खिलाफ रहवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत
डंडापुरा रोड पर स्थित बालाजी एंक्लेव के सामने मौजूद प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में वार्ड के ही कुछ लोगों का सामान रखा हुआ है... जिससे मंदिर में अतिक्रमण हो गया है... मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन में परेशानी आ रही है... इसी को लेकर मंदिर समिति और रहवासियों ने सभी लोगों से संपर्क किया लेकिन कोई भी अपना सामान हटाने तैयार नहीं है....