परसिया: भमोडी में हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर आग, एक घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बस्ती तक खतरा
ग्राम पंचायत भमोडी में उपर लाईन हनुमान मंदिर की पहाडियों में आग लग गई। आग कई एकड तक पहंुच गई। सूचना के बाद भी एक घंटे तक फायर फाईटर वाहन मौके पर नहीं पहंुचा। दूसरी फायर ब्रिगेड ने डीजल नहीं होने का हवाला दे दिया। बस्ती तक आग पहंुचने के खतरे को देखते हुए ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में लग गए। बुधवार डेढ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।