बाड़मेर: बाड़मेर ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को भी रही जारी
Barmer, Barmer | Jul 25, 2024 बाड़मेर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले बाड़मेर जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टरो का कहना है कि हमारे वर्तमान राजमेस चिकित्सक शिक्षकों को डाइंग कैडर घोषित करने की बजाय हम पर भी राज्य सेवा नियम लागू हो।