बाड़मेर: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर ज़िला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई
Barmer, Barmer | Jul 25, 2024 कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ को लेकर गुरुवार को सीमाजन कल्याण समिति और थार के वीर संस्थान की ओर से जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में थार गाड़ियां, ट्रैक्टर, बुलेट बाइक शामिल हुई। देशभक्ति गीतों की धून के साथ रैली शहर मुख्य मार्गों से निकली। इस दौरान युवा हाथों में तिरंगा लिए साथ चले।