बेगूसराय: ओमर बालिका प्लस टू स्कूल में फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा शुरू, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
ओमर बालिका प्लस टू स्कूल में फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा आज से शुरू हो गयी है. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शाम 05:00 बजे तक हुई. परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही कर ली गयी थी. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई.