बिहार: विश्व मधुमेह दिवस पर सदर अस्पताल में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का हुआ आयोजन
Bihar, Nalanda | Nov 14, 2024 विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर बिहार शरीफ सदर अस्पताल कैम्पस में गुरुवार की सुबह 10:30 बजे निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों की मधुमेह की जांच किया गया। जांच के दौरान जिनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला उन्हें उचित परामर्श दिया गया और साथ ही खानपान का ख्याल रखने के लिए चार्ट मोहैया कराया गया।