बिहार: खरजम्मा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर, एक महिला घायल
Bihar, Nalanda | Nov 14, 2024 थरथरी थाना क्षेत्र के खर जम्मा गांव के पास गुरुवार की सुबह 8 बजे दो बाइक में टक्कर हुई जिससे एक महिला जख़्मी हो गई। जख्मी महिला ढिबरापर गांव निवासी भगीरथ यादव की पत्नी रेखा देवी है। परिवार के लोगों ने बताया कि पति और पत्नी बाइक पर सवार होकर फतुआ जारहे थे उसी दैरान खरजम्मा गांव के पास दूसरे बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे रेखा देवी जख़्मी हो गई।