डेहरी: आयर कोठा में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया छापेमारी अभियान,सोन टीले पर 2भट्टी के साथ 4500 ली. महुआ पास शराब विनष्ट
Dehri, Rohtas | May 10, 2024 आयर कोठा की पुलिस ने छापेमारी अभियान के क्रम में सोन टीले पर अवैध देशी शराब की बड़ी खेप को विनष्ट किया है रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान आयर कोठा थाने क्षेत्र में अभियान चला कर दो शराब की भट्टी को जहां ध्वस्त किया गया है वही 45 00 लीटर महुआ पास शराब को भी विनष्ट किया गया है ।