डेहरी: चुटिया इलाके के पांडुका में लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस ने चलाया SSB के साथ सर्च ऑपरेशन ,SP ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | May 10, 2024 रोहतास SP के निर्देश पर चुटिया थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाके अंतर्गत पंडुका में SSB एवं रोहतास पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि रोहतास पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर खासकर अति नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।