डेहरी: प्रेम नगर हाई स्कूल के कैम्पस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने माले प्रत्याशी राजाराम के लिए मांगा वोट, PM मोदी पर बरसे
Dehri, Rohtas | May 9, 2024 अकोधी गोला के प्रेम नगर हाई स्कूल के कैंपस में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजा राम कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को झूठ का पुलिंदा बताया तथा कहा कि मोदी सिर्फ देशभर में नफरत की बात करते हैं। यह बिहार है यहां के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाते हैं।