धौरहरा: ईसानगर पुलिस तेंदुए की तलाश में खेतों और जंगलों में कर रही है छानबीन, वन विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी
ईसानगर क्षेत्र में तेंदुए की संभावित मौजूदगी को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ईसानगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए की खोज के लिए पुलिसकर्मी लगातार खेतों,बागों और जंगलों में निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है तेंदुए के पग चिन्ह या उसके होने के अन्य संकेत मिलते हैं तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें।