सुसनेर: हाथी दरवाजा और डाक बंगला तिराहा पर 'नुक्कड़ नाटक' की धूम: पुलिस व बच्चों ने सिखाए सायबर ठगों को मात देने के गुर
SDOP देवनारायण यादव और TI अक्षय सिंह बेस ने लोगों को समझाते हुए पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत आज शुक्रवार को 4 बजे हाथी दरवाजा और डाक बंगला तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन्वेंचर किड्स एकेडमी के बच्चे नाटक करते हुए। इस मुहिम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सड़क पर उतरकर कमान संभाली। नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चो ने सुरक्षा के गुर बताए।