इटावा: फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या मामले में सदर तहसील पर लेखपालों ने धरना दिया, जिले में 200 लेखपाल रहे हड़ताल पर
Etawah, Etawah | Nov 28, 2025 फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार के आत्महत्या करने की घटना से जिले भर के लेखपाल आक्राेशित हैंं। इटावा समेत छह तहसीलों के लगभग 200 लेखपाल काम बंद शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। सदर तहसील पर सुबह दस बजे लेखपालों ने धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।