बदायूं: कोठा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टिनशेड पर गिरा, युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के कोठा गांव में 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमपाल के घर पर टिनशेड पर 11 केवीए लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। वह टिनशेड के नीचे सो रहे थे। तार गिरते ही पूरे टिनशेड में करंट दौड़ गया। अनजाने में जितेंद्र का हाथ टीनशेड से छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।