ईश्वरपुर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके शनिवार चार बजे शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक पं फूलचंद महाराज के मुखारविंद से पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा गुरुजी का आशीर्वाद लिया। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कि प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं शांति प्रदान करें।