डुमरांव: डुमरांव थाने में दूसरे दिन अंचलाधिकारी ने 7 शस्त्रों का किया भौतिक सत्यापन, कल होगी शस्त्र सत्यापन की अंतिम तिथि
Dumraon, Buxar | Feb 16, 2024 डुमरांव थाने में दूसरे चरण में दूसरे दिन भी 7 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। पहले चरण में 5 फरवरी से शुरू होकर यह प्रक्रिया 7 फरवरी तक चली जिसमें कुल 91 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। वहीं दूसरे चरण में यह प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी। कल इसका अंतिम दिन है। दूसरे दिन अंचलाधिकारी अंकिता सिंह द्वारा सात शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।