धमतरी: नगर निगम के भुगतान न करने से साइकिल चलाने को मजबूर हुआ पेट्रोल पंप संचालक, कहा- निगम में ₹33 लाख फंसा है
पेट्रोल और डीजल से जुड़े मामले में नगर निगम पर भुगतान नहीं करने का आरोप पेट्रोल पंप संचालक ने लगाया है जिसका कहना है कि नगर निगम ने करीब 6 माह से ज्यादा समय तक उसके पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ियों में डीजल पेट्रोल भरवाए अब उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि वह अपना भुगतान लगातार मांग रहा है फिर भी निगम के जिम्मेदार उसकी रकम देने को तैयार नहीं है