अररिया: अररिया में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
Araria, Araria | Jun 8, 2026 जिले में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुई झमाझम बारिश ने कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत जरूर दिलाई, लेकिन बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लगभग 15 से 20 मिनट तक हुई तेज बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे शहरवासियों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही